- हरियाणा में किसानों का भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
- बुधवार को सिरसा में नगर परिषद के चेयरपर्सन पद का चुनाव था।
- सूचना मिलते ही किसानों ने नगर परिषद का घेराव कर लिया।
- सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने आए थे किसान।
- इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मचारियों में बैरिकेड्स को लेकर धक्का मुक्की हो गई।
- धक्कामुक्की में कुछ किसान नीचे गिर गए और एक सिख किसान की पगड़ी उतर गई।